Yamaha R3 Or MT-03

₹20,000 सस्ती हुईं Yamaha R3 और MT-03 – अब बाइकर्स की बल्ले-बल्ले!

Published On: October 6, 2025
Follow Us:

Sports Bike लवर्स केलिए खुस खबरि हे भारत में नई GST स्लैब लागू होने के बाद 350cc से कम इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इस बदलाव से कई बाइकों के दाम घट गए हैं, जिनमें Yamaha की दो लोकप्रिय प्रीमियम बाइक्स R3 और MT-03 भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कीमत घटने के अलाबा इन दोनों बाइक्स में और क्या क्या खास देखने को मिलता हे, पूरी जानकरी के साथ।

Yamaha R3 और MT-03 अब ₹20,000 सस्ती

Yamaha R3 Or MT-03
Yamaha R3 Or MT-03

ताज़ा मिले जानकरी के अनुसार GST में कमी के चलते Yamaha R3 और MT-03 की कीमतों में करीब ₹20,000 की गिरावट दर्ज की गई है। जैसे की

  • अब Yamaha R3 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.39 लाख हो गया हे।
  • वहीं Yamaha MT-03 की कीमत ₹3.30 लाख हो गई है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह 2025 में दूसरी बार है जब Yamaha ने इन बाइकों के दाम कम किए हैं।
जनवरी 2025 में, कंपनी ने इनकी कीमतों में ₹1.10 लाख की भारी कटौती की थी।
इससे पहले जब ये बाइक्स 2023 में भारत में लॉन्च हुई थीं, तब इनकी कीमतें अपने सेगमेंट की अन्य बाइकों से कहीं ज्यादा थीं, जिससे इनकी बिक्री पर असर पड़ा था।

Read Also: नई Honda Activa 8G लॉन्च – कीमत जानकर रहे जाएंगे दांग

R3 और MT-03 – शानदार परफॉर्मेंस और स्पोर्टी डिज़ाइन

जानकारी केले बतादूँ की Yamaha R3 और MT-03 दोनों ही बाइक्स एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।
इनमें 321cc का ट्विन-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो बेहतरीन स्मूथनेस और पावर डिलीवरी देता है।

पॉवर की बात करे तो दोनों में ही लगभग 42 bhp और 29.5 Nm टॉर्क का मिलता हे और 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और लाइटवेट फ्रेम और बैलेंस्ड सस्पेंशन दोनों में देखने को मिलता हे।

जहां R3 अपने स्पोर्टी फेयरिंग और ट्रैक-रेडी डिज़ाइन के लिए जानी जाती है, वहीं MT-03 अपने स्ट्रीट-फाइटर स्टाइल और नेकेड लुक के लिए युवाओं में बेहद लोकप्रिय है।

इनकी राइडिंग क्वालिटी और हैंडलिंग इस सेगमेंट में बेहतरीन मानी जाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजमर्रा के साथ-साथ वीकेंड राइड्स का मज़ा लेना चाहते हैं।

क्यों जरूरी था ये प्राइस कट?

जब Yamaha ने R3 और MT-03 को 2023 में लॉन्च किया था, तब इनकी कीमतें लगभग ₹4.6 लाख के आसपास थीं। इस रेंज में इनका मुकाबला Aprilia RS 457, KTM RC 390, और Kawasaki Ninja 400 जैसी बाइकों से था।

लेकिन ऊंची कीमतों की वजह से खरीदारों ने इनकी तरफ कम रुझान दिखाया। अब ₹3.3–₹3.4 लाख की नई कीमतों के साथ Yamaha की ये दोनों बाइक्स पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो रही हैं। नई GST स्लैब और पहले हुए प्राइस कट के बाद अब ये बाइक्स अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन गई हैं।

Will the MT-03 price drop?

जी हां, Yamaha MT-03 की कीमत में करीब ₹20,000 की कमी की गई है। GST रेट कम होने के कारण अब MT-03 की कीमत ₹3.30 लाख (एक्स-शोरूम) रह गई है। यह कटौती बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, खासकर उन युवाओं के लिए जो स्टाइलिश और परफॉर्मेंस बाइक चाहते थे लेकिन बजट के कारण रुक गए थे।

Is R3 price drop in India?

हाँ, भारत में Yamaha R3 की कीमत में भी ₹20,000 की कमी की गई है। अब R3 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.39 लाख है।
इस प्राइस कट के बाद R3 अब अपने प्रतिद्वंदियों जैसे Aprilia RS 457 और KTM RC 390 के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गई है।

Is Yamaha cutting prices of its R3 and MT-03 models by Rs 1.10 lakh in India?

बिलकुल सही, जनवरी 2025 में Yamaha ने पहले ही ₹1.10 लाख की कीमत घटाई थी। अब GST प्रभाव से और ₹20,000 की कमी हुई है। यानी कुल मिलाकर, शुरुआती लॉन्च कीमत की तुलना में Yamaha ने R3 और MT-03 की कीमतों में लगभग ₹1.30 लाख की भारी कटौती की है।

What is the down payment for Yamaha MT-03?

डीलर और बैंक के आधार पर डाउन पेमेंट बदल सकती है, लेकिन सामान्य तौर पर:

  • Yamaha MT-03 की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹3.7–₹3.8 लाख पड़ती है।
  • डाउन पेमेंट लगभग ₹60,000 से ₹80,000 के बीच हो सकती है।
  • बाकी रकम EMI के रूप में चुकाई जा सकती है।

कई डीलर 0% प्रोसेसिंग फीस या फेस्टिव सीजन ऑफर भी दे रहे हैं, जिससे खरीदना और आसान हो जाता है।

What is the EMI of MT-03?

अगर आप लगभग ₹80,000 का डाउन पेमेंट देते हैं और 3 साल के लोन टर्म पर बाइक लेते हैं, तो:

  • EMI लगभग ₹9,000 से ₹10,500 प्रति माह होगी (ब्याज दर 10–11% के अनुसार)।

Yamaha डीलरशिप्स पर विशेष फाइनेंस स्कीम्स और कैशबैक ऑफर भी मिल रहे हैं, खासकर फेस्टिव सीजन में।

Read Also: अब Kawasaki Ninja ZX-10R खरीदना होगा मुश्किल – जाने क्यों!

निष्कर्ष

नई GST नीति और Yamaha के प्राइस कट के बाद R3 और MT-03 दोनों अब पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक डील बन चुकी हैं। इनकी परफॉर्मेंस, बिल्ड क्वालिटी और Yamaha की भरोसेमंद इंजीनियरिंग इन्हें एक बेहतरीन प्रीमियम सेगमेंट विकल्प बनाती है।

अगर आप एक स्पोर्टी ट्विन-सिलिंडर बाइक की तलाश में हैं जो परफॉर्मेंस के साथ वैल्यू भी दे तो यह सही समय है Yamaha शोरूम जाने का।

Akash Lenka

मैं Akash Lenka, 28 वर्षीय, भारतीय जनसंचार संस्थान से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातक हूँ। मुझे बाइक चलाना और बाइक के बारेमे लिखना पसंद है।Inifdghatkopar.com पर, मैं नई बाइक लॉन्च ,अपकमिंग बाइक्स और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment