TVS Apache RTX हुई महंगी: भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल TVS Apache RTX 300 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला कंपनी ने बाइक लॉन्च के कुछ ही हफ्तों बाद लिया है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि अब इसका कौन-सा वेरिएंट कितना महंगा हो गया है और नए दाम क्या हैं। कीमत के बारे में पूरी जानकरी प्राप्त करने केलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
TVS Apache RTX 300
टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 कंपनी की पहली एडवेंचर टूरिंग बाइक है, जिसे खासतौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है जो शहर के साथ-साथ लंबी यात्राओं का भी आनंद लेना चाहते हैं।
यह बाइक अपने सेगमेंट में BMW G 310 GS, KTM 250 Adventure और आने वाली Hero Xpulse 400 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है। दमदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और शानदार इंजन परफॉर्मेंस की वजह से यह बाइक लॉन्च के साथ ही युवाओं की पसंद बन गई है।
Read Also: 30 मिनट में बाइक को बनाएं नई जैसी, बस अपनाएं ये 5 आसान धुलाई ट्रिक
किस वेरिएंट में बढ़ी कीमत
कंपनी ने जानकारी दी है कि TVS Apache RTX 300 के BTO (Built-To-Order) वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके बेस वेरिएंट और टॉप वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी सिर्फ BTO वेरिएंट ही महंगा हुआ है।
नई कीमतें (एक्स-शोरूम, भारत)
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| बेस वेरिएंट | ₹1.99 लाख | ₹1.99 लाख | कोई बदलाव नहीं |
| BTO वेरिएंट | ₹2.29 लाख | ₹2.34 लाख | ₹5,000 |
| टॉप वेरिएंट | ₹2.49 लाख | ₹2.49 लाख | कोई बदलाव नहीं |
बढ़ोतरी के बाद अब TVS Apache RTX 300 BTO वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.34 लाख हो गई है, जबकि बेस मॉडल की कीमत अभी भी ₹1.99 लाख से शुरू होती है।
BTO वेरिएंट क्यों महंगा हुआ
BTO (Built-To-Order) वेरिएंट खास उन राइडर्स के लिए है जो अपनी बाइक को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करना चाहते हैं। इस वेरिएंट में यूजर्स को कलर ऑप्शन्स, परफॉर्मेंस अपग्रेड्स, और स्पेशल फीचर्स चुनने की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा, इसमें कंपनी एडजस्टेबल सस्पेंशन, प्रीमियम टायर्स और हाई-एंड ग्राफिक्स जैसे फीचर्स देती है, जो बेस मॉडल में नहीं मिलते। यही वजह है कि इस वेरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा है।
Read Also: TVS M1-S Electric Maxi-Scooter: भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 150km की रेंज और 105kmph की स्पीड!
TVS Apache RTX 300 के एडवांस और प्रीमियम फीचर्स
RTX 300 अपने सेगमेंट में कई एडवांस फीचर्स के साथ आती हुआ है। जिस से यह बाइक दूसरे 300cc बाइक्स से अलग नजर आता हे। अगर फीचर्स की बात करे तो, इसमें मिलता हे:
- 4 राइडिंग मोड्स – Urban, Rain, Tour और Rally
- ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)
- ड्यूल-चैनल ABS
- 5 इंच का फुल कलर TFT डिस्प्ले
- क्विकशिफ्टर और क्रूज कंट्रोल
- राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर
इन फीचर्स की वजह से यह बाइक टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस दोनों में बेहद खास बन जाती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
अगर इंजन की बात करे तो इस बाइक में मिलता हे 299.1cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 36 PS की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और असिस्ट एवं स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन न केवल स्मूथ परफॉर्मेंस देता है बल्कि लंबी राइड्स में भी बेहतरीन माइलेज और कंट्रोल प्रदान करता है।
कीमत बढ़ने के पीछे संभावित कारण
कंपनी ने कीमत बढ़ाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे कुछ प्रमुख वजहें हो सकती हैं, जैसे की
- मैन्युफैक्चरिंग और मटीरियल कॉस्ट बढ़ना
- मार्केट डिमांड में वृद्धि
- कस्टमाइजेशन और फीचर अपग्रेड्स का खर्च
₹5,000 की बढ़ोतरी ज्यादा नहीं मानी जा रही है, खासकर तब जब बाइक अपने सेगमेंट में पहले से ही काफी आकर्षक दाम पर ऑफर की जा रही हो।
Read Also: September Scooter Sales 2025: Scooter Market में मचा तहलका!
निष्कर्ष
TVS Apache RTX 300 भारतीय बाजार में एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट की सबसे संतुलित और फीचर-रिच बाइक अभीके समय मानी जा रही है।
भले ही इसके BTO वेरिएंट की कीमत ₹5,000 बढ़ गई हो, लेकिन इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखते हुए यह अब भी ₹2.5 लाख से कम कीमत में सबसे वैल्यू फॉर मनी ADV बाइक में से एक है।
अगर आप एक मॉडर्न, टेक-लोडेड और पावरफुल एडवेंचर बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Apache RTX 300 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।