₹1.26 लाख सस्ती हुई Brixton Crossfire 500XC – सिर्फ 31 अक्टूबर तक ऑफर हे!

Published On: October 8, 2025
Follow Us:
Brixton Crossfire 500XC

भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। Motohaus India, जो देश में Brixton Motorcycles की आधिकारिक रिटेलर कंपनी है, उन्होंने अपनी पॉपुलर Brixton Crossfire 500XC स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल की कीमत में ₹1.26 लाख की बड़ी कटौती की है।

अब यह बाइक केवल ₹3.99 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 31 अक्टूबर 2025 तक चुनिंदा यूनिट्स पर ही लागू रहेगा। तो आइए जानते हैं कीमत घटने के अलाबा इसमें और कुछ खास देखने को मिलता हे।

Brixton Crossfire 500XC का डिज़ाइन और लुक्स

Brixton Crossfire 500XC
Brixton Crossfire 500XC

Brixton Crossfire 500XC अपने modern-retro design के लिए जानी जाती है। इसका लुक पुराने जमाने की क्लासिक स्क्रैम्बलर बाइक्स की याद दिलाता है, जिसमें कुछ मॉर्डन फीचर्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।
इसमें राउंड हेडलैम्प, बीक-स्टाइल फ्रंट फेंडर, बॉक्सी फ्यूल टैंक, और सीट के नीचे राउंड नंबर प्लेट जैसे डिटेल्स इसे एक यूनिक पहचान देते हैं। इसके अलावा, क्रॉस-स्पोक व्हील्स और डुअल-परपज़ टायर्स इसे एडवेंचर लुक प्रदान करते हैं।

कुल मिलाकर, यह बाइक उन राइडर्स के लिए है जो सिटी राइडिंग के साथ-साथ ऑफ-रोड एडवेंचर का भी मज़ा लेना चाहते हैं।

Read Also: 15 अक्टूबर को लॉन्च होगी TVS RTX 300 – KTM 250 Adventure को मिलेगी बड़ा टक्कर!

इंजन और परफॉर्मेंस

अगर इंजन की बात करे तो Crossfire 500XC को पावर देता है एक 486cc पैरेलल-ट्विन इंजन, जो 47bhp की पावर और 43Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन एक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है जो स्मूद और रिस्पॉन्सिव राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

बाइक में KYB की फुली एडजस्टेबल USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक दिया गया है, जिसमें प्रिलोड और रिबाउंड एडजस्टेबिलिटी मिलती है।
ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें 320mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क दी गई है, जिनमें J.Juan कैलिपर्स का इस्तेमाल हुआ है जो इंटरनेशनल ब्रांड्स में एक भरोसेमंद नाम है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Brixton ने Crossfire 500XC को फीचर्स और परफॉर्मेंस दोनों के सही संतुलन के साथ पेश किया है। इसमें डुअल-चैनल ABS, ऑल-LED लाइटिंग, और एक इनवर्टेड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी ने बाइक को ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लोड करने के बजाय एक प्योर राइडिंग मशीन के रूप में पेश किया है।

क्या Brixton Crossfire 500XC अब खरीदना चाहिए?

₹1.26 लाख की भारी छूट के बाद, यह बाइक अब अपने सेगमेंट में एक बेहद वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन गई है। जो राइडर्स रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 या बेनेली लेओनचिनो जैसी बाइक्स पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए Brixton Crossfire 500XC एक दमदार विकल्प बनकर आया है।

यह ऑफर कंपनी के लिए भी एक स्ट्रैटेजिक मूव माना जा रहा है, क्योंकि दिसंबर में Brixton अपनी नई Storr 500 Adventure Tourer को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस लिमिटेड-पीरियड डिस्काउंट से कंपनी को ब्रांड अवेयरनेस और सेल्स बूस्ट दोनों मिल सकते हैं।

What is the price of Brixton Crossfire 500XC in India?

भारत में Brixton Crossfire 500XC की नई एक्स-शोरूम कीमत ₹3.99 लाख है। यह कीमत केवल 31 अक्टूबर 2025 तक ही वैध है और उसके बाद पुरानी कीमतें फिर से लागू हो सकती हैं।

Is Brixton a Chinese brand?

नहीं, Brixton Motorcycles कोई चीनी ब्रांड नहीं है। यह ब्रांड ऑस्ट्रिया (Austria) की KSR Group के तहत आता है। हालांकि, कंपनी की कुछ बाइक्स चीन में मैन्युफैक्चर की जाती हैं, लेकिन डिजाइन और इंजीनियरिंग पूरी तरह यूरोप में होती है। इस वजह से इसकी क्वालिटी और बिल्ड यूरोपियन स्टैंडर्ड्स के अनुरूप है।

How much does the Crossfire 500 cost?

कटौती से पहले Brixton Crossfire 500XC की कीमत करीब ₹5.25 लाख (एक्स-शोरूम) थी। अब ₹1.26 लाख की छूट के बाद यह केवल ₹3.99 लाख में उपलब्ध है। यह कीमत इसे अपने सेगमेंट की सबसे अफोर्डेबल ट्विन-सिलेंडर स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल्स में से एक बनाती है।

Which country made Brixton Crossfire 500?

Brixton Crossfire 500XC को ऑस्ट्रिया में डिजाइन किया गया है और इसका मैन्युफैक्चरिंग बेस चीन में स्थित है। कंपनी इस हाइब्रिड मॉडल को अपनाकर क्वालिटी और प्राइस एफिशिएंसी दोनों को संतुलित रखती है।

Read Also: GST 2.0 का बड़ा फायदा! Yamaha FZ-S Fi हुई ₹10,000 सस्ती

निष्कर्ष

फेस्टिव सीजन में ₹1.26 लाख की भारी छूट Brixton Crossfire 500XC को उन बाइक्स में शामिल करती है जो न केवल देखने में आकर्षक हैं बल्कि परफॉर्मेंस और बिल्ड क्वालिटी में भी शानदार हैं।

अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और प्रीमियम स्क्रैम्बलर बाइक की तलाश में हैं, तो यह ऑफर एक गोल्डन मौका साबित हो सकता है। बस ध्यान रहे — यह डील केवल 31 अक्टूबर 2025 तक ही उपलब्ध है!

Akash Lenka

मैं Akash Lenka, 28 वर्षीय, भारतीय जनसंचार संस्थान से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातक हूँ। मुझे बाइक चलाना और बाइक के बारेमे लिखना पसंद है।Inifdghatkopar.com पर, मैं नई बाइक लॉन्च ,अपकमिंग बाइक्स और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment